कबीरधाम जिले में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर उनके ही सगे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी भाई ने सब्जी काटने वाले हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर गंगोत्री योगी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में गंगोत्री को आनन-फानन में कवर्धा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.