गरौठा: गुरसरांय में बेटे की शादी से पहले भिड़ीं बाइकें, कार्ड बांटने निकले पिता की मौत, दो घायल
झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में लोहिया पुल के पास आमने-सामने बाइक टक्कर में शादी का कार्ड बांटने जा रहे अरविंद अहिरवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हुए, जिन्हें झांसी रेफर किया गया है।