धौलपुर: ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में शराब ठेका बंद कराने और पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
दिहौली थाना क्षेत्र स्थित ढोडि का पुरा गांव के लोगों ने धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा को ज्ञापन दिया है। जिसमें बताया है कि हथवारी रोड स्थित शराब ठेके पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां स्कूली छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन होने वाली घटनाओं की कड़ी में 25 जनवरी को कुछ