सुल्तानपुर: अमहट में निकला अलविदाई जुलूस, या हुसैन अलविदा की रही गूंज
जामा मस्जिद अमहट में आज एक मजलिस का आयोजन किया गया।जिसको मौलाना मो.जफर खान ने पढ़ा।इसके बाद शबीह ताबूत हजरत इमाम हसन असकरी अलै.निकाला गया।आज ही के दिन ग्यारहवें इमाम की शहादत की तारीख है।इसके बाद अमारी का जुलूस उठकर हुसैनीया नज़रअली शाह,हुसैनीया नौतामीर,हुसैनीया बादल खां,हुसैनीया शेखखानी होते हुए कर्बला पहुंचा जहां मंजरकशी पेश की गई।