चंदला: ग्राम बंजारी में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर किया भूमिपूजन, माता रानी के दर्शन भी किए
गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने चंदला विधान सभा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बंजारी में माता रानी के दर्शन कर सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गौरव दीक्षित जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय सिंह जी, रमाशंकर द्विवेदी जी, जगतपाल सिंह जी बबलू सिंह एवं सरपंच- सचिव सहित ग्राम की जनता जनार्दन उपस्थित रही।