बलौदा: बिरगहनी गांव में प्रस्तावित कोलवॉशरी विस्तार परियोजना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के बिरगहनी गांव में प्रस्तावित कोलवॉशरी विस्तार परियोजना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मेसर्स ग्रीन मल्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित 0.96 मिलियन टन क्षमता विस्तार परियोजना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कंपनी प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंपा।