दिनारा: दिनारा में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
Dinara, Rohtas | Apr 19, 2026 दिनारा प्रखंड के स्थानीय बलदेव उच्च विद्यालय प्रांगण में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा बलदेव उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर दिनारा बाजार होते हुए सिद्ध शक्तिपीठ भलुनी धाम पहुंचकर संपन्न हुई।