चंदिया: चंदिया में 16 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर, शासन की योजनाओं का मिलेगा लाभ
Chandia, Umaria | Jun 12, 2026 उमरिया जिले के चंदिया नगर में 16,17 और 18 जून को टाउन हॉल परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून तक जिले भर में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं।इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा