शाहबाद: मामोनी में फसल अवशेषों में लगी भीषण आग, दमकल की सतर्कता से 3 मकान और जंगल सुरक्षित
Shahbad, Baran | Apr 22, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद क्षेत्र के मामोनी गांव में फसल अवशेषों (नौलाइयों) में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया।