शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर मुर्गों के दंगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली कांट क्षेत्र के मथुरापुर इलाके का है, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर मुर्गों के मुकाबले देख रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर भीड़ और दंगल का दृश्य नजर आ रहा है, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।