अंबाह: मोहर्रम को लेकर थाना परिसर अंबाह में शांति समिति की बैठक, शुक्रवार को निकाले जाएंगे ताजिए
Ambah, Morena | Jun 25, 2026 मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को अंबाह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह ने नागरिकों से सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि रात्रि में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा तथा जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को नगर में ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे।