मंदसौर: नाहरगढ़ पुलिस ने बोलिया फंटा से 260 किलो डोडाचूरा सहित राजस्थान के एक तस्कर को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त की
मंदसौर की नाहरगढ़ पुलिस ने बोलिया फंटा पर नाकाबंदी कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया,आरोपी के कब्जे से 13 कट्टों में भरा 260 किलो अवैध डोडाचूरा और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले का निवासी है,पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है