खजनी में कोचिंग जा रही एक छात्रा को एक युवक ने तमंचा सटाकर बात करने और मोबाइल नंबर देने के लिए मजबूर किया। छात्रा के परिजनों ने इस संबंध में खजनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इंटरमीडिएट की छात्रा खजनी कस्बे में कंप्यूटर कोचिंग के लिए जाती थी।