परबत्ता: बिशौनी स्थित सिद्धपीठ चतुर्भुजी दुर्गा मंदिर में मां का भव्य श्रृंगार बना आकर्षण का केंद्र
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अतिप्राचीन सिद्धपीठ चतुर्भुजी दुर्गा मंदिर, बिशौनी में इन दिनों विशेष धार्मिक वातावरण बना हुआ है। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान मां चतुर्भुजी की पिंडी का प्रतिदिन अरहुल सहित विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं से भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। मां का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सुबह