बेगूसराय: जिले 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न
जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारी पहले ही पूरी कर ली गयी थी. इस परीक्षा में कुल 3,896 परीक्षार्थी निर्धारित थे. परीक्षा एक पाली में दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी रविवार शाम 05:00 बजे मिली.