बेगूसराय: बेगूसराय में के के एंटरप्राइजेज में आयकर विभाग का छापेमारी मचा हड़कंप
बेगूसराय में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। जिले के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की टीम कई घंटों से छापेमारी कर रही है। कार्रवाई को लेकर फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज अधिकारियों के हाथ लगे हैं।