बहराइच: रेहुआ मंसूर निवासी सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुआ मंसूर निवासी महिला अपनी नातिन की शादी में शामिल होगा वापस घर आ रही थी। तभी अचानक ई रिक्शा ने ठोकर मार दी थी। जिससे महिला घायल हो गई थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।