बांसवाड़ा: खेर डाबरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, परिजन बाइक से अस्पताल ले गए, युवक की मौत, शव मोर्चरी में रखा
भुंगड़ा थाना क्षेत्र के खेर डाबरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर काफी देर तक सड़क पर ही तड़पता रहा।परिजनों ने बताया कि राहुल पुत्र भाणजी,निवासी खेर डाबरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।