कटंगी: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से भैंस की मौत, कटंगी वार्ड 1 नट्टी टोला की घटना, पशु मालिक ने मुआवजे की मांग की
कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 01 नट्टी टोला में शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर से निकले करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। हादसे के बाद पशु मालिक ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार 09 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे की है।