बांधवगढ़: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों और विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।