फतेेहपुर: बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला में रास्ता विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट, जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी में रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मोहनीपुर निवासी रविकांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के आशुतोष और अनिल उनकी बहनों को कोचिंग आते-जाते समय रास्ता रोककर परेशान करते थे।