गिरिडीह राष्ट्रीय यादव सेना का एक प्रतिनिधिमंडल 18 नवंबर को यदुवंशी समाज के द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुआ है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल सेना के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम 6 बजे एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।