मधेपुरा में सिंहेश्वर महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को मवेशी हाट परिसर में कबड्डी एवं वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।