बीना: ग्राम खिमलासा में भूसे से भरा ट्रक खंबे से टकराया, बिजली का तार टूटा, बड़ा हादसा टला
Bina, Sagar | Feb 9, 2026 खुरई तरफ से दो भूसे से भरे ओवरलोड ट्रक आ रहे थे और तभी रविवार की रात ट्रक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गया। टक्कर में इलेक्ट्रिक वायर टूट कर नीचे आ गया। गनीमत रही की वायर ट्रक के संपर्क में नहीं आया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वही मौके का फायदा उठाकर दोनों ओवरलोड ट्रक माल्थोन की ओर निकल गए। सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने खिमलासा पुलिस एवं विद्युत विभाग को दी।