बीना: खिरिया वार्ड में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, थाने में शिकायत, घटना सीसीटीवी में कैद
Bina, Sagar | Feb 8, 2026 खिरिया वार्ड में लोग असामाजिक तत्वों से परेशान है। क्योंकि असामाजिक तत्वों के द्वारा रात दिन शराब खोरी और गाली गलौज की जाती है। जहां कुछ दिन पहले कांग्रेसी नेता की कार को क्षतिग्रस्त किया गया।तो वही रविवार को दिन दहाड़े घर के बाहर तोड़फोड़ कर फरसी तोड़ दी।सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई फरियादी ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।