बेरमो के हिन्दू उत्थान मंच के बैनर तले रविवार को अटल सेतु चलकरी पुल के समीप दामोदर नदी घाट पर मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के रामकिंकर पांडेय व संचालन पंकज पांडेय ने किया। यहॉ सर्वप्रथम लोगों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित पर नमन किया।