खगौल: दानापुर स्टेशन पर पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIB दानापुर की टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को शराब की खेप के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में सोमवार की शाम 4 बजे CIB की टीम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।