बेगूसराय: बेगूसराय में एक जूता चप्पल के दुकान में लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर थाना क्षेत्र स्थित मवेशी अस्पताल के समीप एक जूता-चप्पल दुकान की तीसरी मंजिल में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।