परैया: फुरहुरिया में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भंडारे के साथ समापन, पूर्व सांसद हुए शामिल
Paraiya, Gaya | Mar 30, 2026 फुरहुरिया में 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन सोमवार को भंडारा के साथ हुआ। औरंगाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भंडारा में भाग लिया। इस अवसर पर मुखिया संघ परैया प्रखंड अध्यक्ष सह मंगरावां मुखिया जितेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया। श्याम किशोर सिंह द्वारा आयोजित यज्ञ का संचालन देवेंद्राचार्य जी महाराज ने किया