कोडरमा: अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के 70वें वार्षिक उत्सव में भजनों पर झूमे लोग
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिरो में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अड्डी बंगला रोड स्थित चौधरी ब्रदर्स परिवार के द्वारा निर्मित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर 70 वां वार्षिक उत्सव धार्मिक कार्यक्रमों मैं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर आरती , ज्योत, सुंदरकांड पाठ जय सियाराम सत्संग समिति की आशा वर्णवाल कि टीम ने किया।