आरा: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह गैस रिसाव हो जाने से एक वृद्ध महिला बुरी तरह झुलसी
Arrah, Bhojpur | Feb 16, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह गैस रिसाव हो जाने से एक वृद्ध महिला बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद पर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार झुलसी महिला टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी जुगेसर प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी लीलावती देवी है।