आरा: चनपुरा के समीप अन्यंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन को कुचला,एक कि घटनास्थल पर मौत दो पीएमसीएच रेफर
Arrah, Bhojpur | Feb 15, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के चनपुरा के समीप अन्यंत्रित बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो नाजुक हालत में पीएमसीएच रेफर हुए है। मृतक कोइलवर का ही निवासी अवि बताया गया जो अन्य दो साथियों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था। मृतक के परिजनो ने कोइलवर पीएचसी में कुव्यवस्था को ले कर हंगामा भी किये।