औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के अरुसी का पुरवा में कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहित युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल
ससुराल से पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जालौन जिले के थाना सिरसाकलार क्षेत्र के गांव मड़ैया निवासी 25 वर्षीय कल्याण सिंह पुत्र चंद्रभा