गणतंत्र दिवस से पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में राहगीरों दुकानदारों सब्जी विक्रेताओं और आम नागरिकों को तिरंगे वितरित किए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर सम्मान के प्रति जागरूक भी किया।