पूरनपुर: मोहनपुर के पास कार की टक्कर से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर चौराहे के पास रविवार रात कार की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किच्छा निवासी जसोदा पुत्री लक्ष्मण अपनी बहन के घर मोहनपुर आई हुई थी। रात में वह हाईवे किनारे टहल रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।