चायल: गंगा में मछली पकड़ने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, डूबने की आशंका, उजहनि घाट का मामला
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहनी घाट पर मछली पकड़ने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। फरीदपुर चकताजपुर निवासी विजय पुत्र बुधई सोमवार रात साथियों के साथ गंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। मंगलवार सुबह वह नाव पर नहीं मिला। साथियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।