नरवर: नरवर के संगम होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
रविवार दोपहर 12 बजे नगर के संगम होटल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।