हुसैनाबाद: दंगवार बाजार में ज्वेलर्स से लूट की कोशिश नाकाम, एक आरोपी दबोचा,स्थानीय लोगों की बहादुरी से बच गए छह लाख के जेवर,
हुसैनाबाद दंगवार मुख्य बाजार में शनिवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने मां शांति ज्वेलर्स के संचालक श्रवण सोनी के पुत्र अंश कुमार सोनी से करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषणों से भरा बैग झपटकर फरार होने की कोशिश की। अंश कुमार के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया।