सहारनपुर: हकीकत नगर में चलती मारुति सुजुकी कार में अचानक आग, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया
हकीकत नगर स्थित बड़े मंदिर के पास देर रात चलती मारुति सुजुकी कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। पास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और प्राथमिक रूप से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग को काफी हद तक काबू में रखा जा सका। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया