मौजमाबाद: चाकसू में भाजपा महिला पार्षद के घर कार में तोड़फोड़ के बाद लाखों रुपए की चोरी, विधायक और पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा
चाकसू नगर पालिका की वार्ड 35 से भाजपा महिला पार्षद के घर में चोरी और तोड़फोड़ कर लाखों रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। घर में चोरी की सूचना के बाद चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात बदमाशों ने भाजपा महिला पार्षद ममता मीना के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।