महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मोकामा नगर में शिव मंदिर से गाजे-बाजे ढोल-नगाड़े के साथ शिव की बारात रविवार को शाम लगभग 7 बजे निकाली गई। बारात में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर देवी-देवताओं की भव्य झांकियां निकाली गई। कई कलाकार शिव, नंदी, नारद तथा भूत-प्रेत की भूमिका में नजर आये। झांकी को देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग नजर आए।