बेगूसराय: नयागांव थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
नयागांव थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नयागांव थाना को गुप्त सूचना मिली कि 01 व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य अपने घर में हथियार छुपा कर रखे हुए हैं.