देहरादून: अवैध धर्मांतरण से जुड़े छागुर बाबा के नेटवर्क का देहरादून से संबंध
अवैध धर्मांतरण व मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े छागुर बाबा के नेटवर्क को अब यूपी पुलिस एटीएस अन्य राज्यों में भी तलाश कर रही है, इसी क्रम में यूपी एटीएस देहरादून पहुंची, जहां वे एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले गए। इसको लेकर एसएसपी देहरादून ने बताया कि धर्मांतरण व मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित संदिग्ध को पूछताछ के लिए ले गए।