लातेहार थाना क्षेत्र के महुआडांड लुगरू निवासी परमेश्वर नगेशिया का दो साल का पुत्र भीम नगेशिया ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन मे घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डा राहुल देव ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया।