शिकोहाबाद: शिकोहाबाद गिहार कॉलोनी में आबकारी विभाग ने छापा मारा, 14 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मौके पर करीब 70 किलो लहन नष्ट किया
अवैध शराब के विरुद्ध जारी विशेष अभियान के तहत शनिवार की दोपहर 1 बजे आबकारी विभाग की टीम ने शिकोहाबाद की गिहार कॉलोनी में छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में टीम ने घरों की तलाशी लेकर 14 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके पर करीब 70 किलो लहन नष्ट किया गया। आबकारी विभाग ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चेतावनी दी है।