Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

पीलीबंगा: भामाशाह बाबा चेतराम ने गौशाला को 11 बोरी खल का किया सहयोग, गोवंश के लिए सराहनीय पहल

कस्बे के वार्ड 22 में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री केसर देव दरबार के संचालक एवं समाजसेवी भामाशाह बाबा चेतराम की अध्यक्षता में गोवंश को समर्पित आयोजन आज गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाबा चेतराम ने श्री कृष्णा गौ सेवा समिति 23-24 एसटीजी के अध्यक्ष संपत सिंह को गोवंश हेतु 11 बोरी खल का सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में अनेक लोगों उपस्थित थे।

MORE NEWS

#पीलीबंगा_पुलिस :-सेफ सिटी अभियान पीलीबंगा, पीलीबंगा एस एच ओ राय सिंह सुथार की बड़ी कार्रवाई, 17 हिरासत में, बीएस 170 में की कार्यवाही

#पीलीबंगा_पुलिस :-सेफ सिटी अभियान पीलीबंगा, पीलीबंगा एस एच ओ राय सिंह सुथार की बड़ी कार्रवाई, 17 हिरासत में, बीएस 170 में की कार्यवाही

Pilibanga, Hanumangarh | Jul 27, 2026

पीलीबंगा में 'सेफ सिटी' अभियान के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के 8 ठिकानों पर अलसुबह छापेमारी, 17 आरोपी दबोचे
"थाना प्रभारी ने सादे कपड़ों में बाइक से की रेकी; बुलेट समेत 3 गाड़ियां जब्त, 170 BNSS में पाबंद"
"अस्पताल, अग्रसेन चौक, खरलिया बस स्टैंड समेत 5 हॉटस्पॉट पर कसता शिकंजा; नागरिकों ने मांगी नियमित गश्त"
#lalbahadurbhakharjournlist #CrimeNews #BreakingNews #NewsUpdate #StopDrugs #drugabuse #YouthSafety #PublicUpdate #TrendingInIndia #breakingnews
पीलीबंगा / हनुमानगढ़ #लालबहादुरभाखर :-
जिले में नशे के अवैध कारोबार और सरेराह नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'सेफ सिटी' के तहत रविवार तड़के पीलीबंगा पुलिस ने एक बड़ी और योजनाबद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने शहर में नशे की खरीद-फरोख्त और सेवन के लिए चिन्हित 8 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर 17 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
इस पूरी कार्रवाई को गुप्त और अचूक बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रायसिंह ने खुद मोर्चा संभाला। रविवार तड़के करीब 5 बजे वे सादे वस्त्रों में बाइक पर सवार होकर शहर के संवेदनशील इलाकों का जायजा लेने निकले। रेकी पूरी होने के तुरंत बाद दो विशेष टीमों का गठन कर बताए गए 8 ठिकानों पर अचानक छापेमारी की गई। पुलिस के इस अचानक एक्शन से नशा तस्करों और नशेड़ियों के बीच हड़कंप मच गया।
पुलिस द्वारा की गई इस महाकार्रवाई में 17 को आरोपीयों को हिरासत में लिया गया है पकड़े गये आरोपीयों में गुरजीत सिंह, हरनेक सिंह, सूरज, कुलदीप, राहुल, मनदीप कौर, सोनू, अशोक, ज्ञानचंद ओड, दिनेश कुमार, गुरदीप सिंह, मोहनलाल, अजय कुमार, दीनदयाल, गुरविंदर सिंह, इंद्रजीत उर्फ जीतू और विक्रम सिंह शामिल है
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वे पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए जा चुके हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट (धारा 106 BNSS) तथा दो अन्य मोटरसाइकिलों (धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम) को जब्त किया है। पकड़े गए सभी 17 व्यक्तियों के खिलाफ इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन से दूर रहने के लिए धारा 170 BNSS के तहत पाबंदी की कानूनी कार्रवाई की गई है।
पीलीबंगा शहर में 5 प्रमुख सार्वजनिक स्थल नशेड़ियों के 'हॉटस्पॉट' है
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के अनुसार, शहर के कई मुख्य सार्वजनिक स्थान नशेड़ियों के जमावड़े के कारण असुरक्षित होते जा रहे हैं:
राजकीय अस्पताल के समीप, अग्रसेन चौक, खरलिया बस स्टैंड, गांधी स्टेडियम और गौशाला रोड।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि खरलिया बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में आए दिन नशे की हालत में युवकों के बीच आपसी झगड़े, गाली-गलौज और हंगामे की घटनाएं सामने आती हैं।
सरेराह होने वाली अभद्र भाषा और हुड़दंग के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को आवाजाही के दौरान भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने इन इलाकों में नियमित पुलिस गश्त और कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।
पुलिस का कड़ा संदेश:-
 *"शहर में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों और सार्वजनिक स्थानों का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ ऐसी औचक दबिश और सख्त कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।"
— रायसिंह सुथार , थाना अधिकारी, पीलीबंगा
संवाददाता पत्रकार लालबहादुर भाखर
9875131305
7014718676

पीलीबंगा में 'सेफ सिटी' अभियान के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के 8 ठिकानों पर अलसुबह छापेमारी, 17 आरोपी दबोचे "थाना प्रभारी ने सादे कपड़ों में बाइक से की रेकी; बुलेट समेत 3 गाड़ियां जब्त, 170 BNSS में पाबंद" "अस्पताल, अग्रसेन चौक, खरलिया बस स्टैंड समेत 5 हॉटस्पॉट पर कसता शिकंजा; नागरिकों ने मांगी नियमित गश्त" #lalbahadurbhakharjournlist #CrimeNews #BreakingNews #NewsUpdate #StopDrugs #drugabuse #YouthSafety #PublicUpdate #TrendingInIndia #breakingnews पीलीबंगा / हनुमानगढ़ #लालबहादुरभाखर :- जिले में नशे के अवैध कारोबार और सरेराह नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'सेफ सिटी' के तहत रविवार तड़के पीलीबंगा पुलिस ने एक बड़ी और योजनाबद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने शहर में नशे की खरीद-फरोख्त और सेवन के लिए चिन्हित 8 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर 17 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इस पूरी कार्रवाई को गुप्त और अचूक बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रायसिंह ने खुद मोर्चा संभाला। रविवार तड़के करीब 5 बजे वे सादे वस्त्रों में बाइक पर सवार होकर शहर के संवेदनशील इलाकों का जायजा लेने निकले। रेकी पूरी होने के तुरंत बाद दो विशेष टीमों का गठन कर बताए गए 8 ठिकानों पर अचानक छापेमारी की गई। पुलिस के इस अचानक एक्शन से नशा तस्करों और नशेड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा की गई इस महाकार्रवाई में 17 को आरोपीयों को हिरासत में लिया गया है पकड़े गये आरोपीयों में गुरजीत सिंह, हरनेक सिंह, सूरज, कुलदीप, राहुल, मनदीप कौर, सोनू, अशोक, ज्ञानचंद ओड, दिनेश कुमार, गुरदीप सिंह, मोहनलाल, अजय कुमार, दीनदयाल, गुरविंदर सिंह, इंद्रजीत उर्फ जीतू और विक्रम सिंह शामिल है पुलिस के अनुसार, पकड़े गए कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वे पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट (धारा 106 BNSS) तथा दो अन्य मोटरसाइकिलों (धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम) को जब्त किया है। पकड़े गए सभी 17 व्यक्तियों के खिलाफ इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन से दूर रहने के लिए धारा 170 BNSS के तहत पाबंदी की कानूनी कार्रवाई की गई है। पीलीबंगा शहर में 5 प्रमुख सार्वजनिक स्थल नशेड़ियों के 'हॉटस्पॉट' है स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के अनुसार, शहर के कई मुख्य सार्वजनिक स्थान नशेड़ियों के जमावड़े के कारण असुरक्षित होते जा रहे हैं: राजकीय अस्पताल के समीप, अग्रसेन चौक, खरलिया बस स्टैंड, गांधी स्टेडियम और गौशाला रोड। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खरलिया बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में आए दिन नशे की हालत में युवकों के बीच आपसी झगड़े, गाली-गलौज और हंगामे की घटनाएं सामने आती हैं। सरेराह होने वाली अभद्र भाषा और हुड़दंग के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को आवाजाही के दौरान भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने इन इलाकों में नियमित पुलिस गश्त और कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है। पुलिस का कड़ा संदेश:- *"शहर में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों और सार्वजनिक स्थानों का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ ऐसी औचक दबिश और सख्त कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।" — रायसिंह सुथार , थाना अधिकारी, पीलीबंगा संवाददाता पत्रकार लालबहादुर भाखर 9875131305 7014718676

Pilibanga, Hanumangarh | Jul 27, 2026

Pilibanga, Hanumangarh | Jul 27, 2026

पीलीबंगा: भामाशाह बाबा चेतराम ने गौशाला को 11 बोरी खल का किया सहयोग, गोवंश के लिए सराहनीय पहल - Pilibanga News