श्रीडूंगरगढ़: सातलेरा के पास खेत की बाड़ में लगी आग, 100 फीट क्षेत्र जलकर हुआ राख
राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सातलेरा के पास एक खेत की बाड़ में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 100 फीट तक की बाड़ जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण विद्युत पोल से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर शर्मा मौके पर पहुंचे और श्रीडूंगरगढ़ के शूरवीर मोदी को सूचन