कलान: जेठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए ढाई घाट पर श्रद्धालुओं की उंगली भीड़ ने लगाई आस्था की डुबकी
शाहजहाँपुर के मिर्जापुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ढाई घाट पर पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। तड़के सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पंडितों को दान-दक्षिणा अर्पित की.