जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लाट गांव के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। एवं पिक अप वैन को जब्त किया है। इस संबंध में एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बुधवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।