उधवा: झारखंड स्थापना दिवस पर उधवा प्रखंड में 'रन फॉर झारखंड' कार्यक्रम आयोजित
झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे उधवा प्रखंड परिसर में रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।